Home | About Us | Contact Us
   
Featured Agents
 
Featured Development officers
 
Featured Doctors
 
Featured Training Institute
 
 
 

एलआईसी का नया यूलिप बनाएगा आपको मालामाल!

अगर आप एलआईसी में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एलआईसी का नया यूलिप प्लान हाजिर है। दरअसल यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट यानी यूलिप के बारे में बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के नये दिशानिर्देश लागू होने के बाद एलआईसी ने अपनी दूसरी यूलिप योजना ‘एंडोवमेंट प्लस’ जारी की है। इस यूलिप प्लान में निवेशकों को बीमा और निवेश दोनों का ही फायदा मिलेगा। इस योजना की शुरूआत हो चुकी है और एलआईसी की मानें तो लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।



दरअसल एंडोवमेंट प्लस एर ऐसी टर्म पॉलिसी है जिसमें निवेशक को रिस्क कवर, निवेश और कर लाभ तीनों का फायदा मिलेगा। सात साल से लेकर 60 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति इस यूलिप को खरीद सकता है। इसमें निवेशक को दुर्घटना बीमा और गंभीर बीमारी का राइडर भी दिया गया है। यूलिप योजना 10 से 20 साल की अवधि के लिये उपलब्ध है। आसमयिक मृत्यू की स्थिति में यूलिप धारक को फंड मूल्य के साथ बीमा जोखिम का भी लाभ मिलेगा।



यह पहली यूलिप योजना है जिसमें तीन साल के बाद निवेश राशि के बदले लोन की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा पांच साल बाद आंशिक निकासी भी की जा सकती है।

Source :- business bhaskar